क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंडेरा का ट्रॉफी पर कब्जा
कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मुंडेरा गांव में आदर्श क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ

- फाइनल में फर्रुखाबाद को हराया
- दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन
- बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद
- खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मुंडेरा गांव में आदर्श क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ।रविवार को टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेला गया।फाइनल मुकाबला मुंडेरा और फर्रुखाबाद टीम के मध्य खेला गया।मुंडेरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 111 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।जवाब में फरुखाबाद की टीम मात्र 84 रनों पर ही सिमट गई और मुंडेरा ने 27 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका डॉक्टर दिनेश सविता व पप्पू सचान ने निभाई वहीं कमेंट्रेटर की भूमिका गुरई अवस्थी और राहुल कुमार ने निभाई।टूर्नामेंट के समापन पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि समाजसेवी कमल सचान मोहित टेलीकॉम मुँगीसापुर एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मुंडेरा धीरज सचान,पुनीत सचान ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी कमल सचान ने कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेषपूर्ण भावना नहीं होनी चाहिए।इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक अतीत रंजन,अंशु सविता,दिनेश सविता,अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



