कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर नगर: भाई की हत्या करने वाला फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पुलिस टीम में अशोक कुमार सरोज, प्रेमवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

बिल्हौर। कानपुर नगर के थाना बिल्हौर पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपने ही भाई की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के बाद मारी थी गोली

ग्राम औरंगपुर सांभी निवासी अनिरुद्ध द्विवेदी उर्फ मुन्नी कंडक्टर ने ड्यूटी के दौरान गश्त करने की बात को लेकर हुए विवाद में अपने भाई निर्मल सिंह के सीने में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी थी। गोली लगने से निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद आरोपी जंगल और झाड़ियों के रास्ते भाग निकला था और पुलिस से बचने के लिए कल्याणपुर से ट्रेन पकड़ने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त एक अदद 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम में अशोक कुमार सरोज, प्रेमवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर में शीतलहर का कहर: 1 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, DIOS ने जारी किया आदेश

Related Articles

AD
Back to top button