उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या,पुलिस ने छानबीन शुरू की

कानपुर देहात में शनिवार को एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगा ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में युवक को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र की है

पुखरायां। कानपुर देहात में शनिवार को एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगा ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में युवक को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र की है।यहां के मीना बगिया में रहने वाला सुवेश कुमार 40 वर्ष कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रह रहा था।शनिवार को सुवेश ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां मौजूद इमरजेंसी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।अकबरपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button