उत्तरप्रदेशकानपुरकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

NSUI नेता सौरभ सौजन्य को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, लोक सेवा आयोग को दी फूलों की श्रद्धांजलि

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्र नेता सौरभ सौजन्य को इलाहाबाद में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा को दो पालियों में आयोजित करने और नॉर्मलाइजेशन न करने के विरोध में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं

कानपुरl भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्र नेता सौरभ सौजन्य को इलाहाबाद में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा को दो पालियों में आयोजित करने और नॉर्मलाइजेशन न करने के विरोध में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। NSUI भी इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल है।

IMG 20241113 WA0127 scaled

सौरभ सौजन्य ने कहा, “पुलिस हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। सरकार तानाशाही का रवैया अपना रही है, लेकिन हम इस आंदोलन को रुकने नहीं देंगे।” हाउस अरेस्ट के बावजूद NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन जारी रखा और आयोग को फूलों का हार भेजकर श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए छात्रों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को अनदेखा कर रही है और लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

Related Articles

AD
Back to top button