कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु भैया ने गजनेर में दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्र सिंह राठौर के भाई के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और सपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु भैया ने गजनेर के ग्राम कौसम में वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्र सिंह राठौर के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

14 सितंबर को दुखद घटना की जानकारी मिलते ही, मनु भैया ने योगेंद्र सिंह राठौर के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

कई प्रमुख नेता और स्थानीय लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर, कई अन्य प्रमुख नेता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें महेंद्र सिंह प्रधान, देवनारायण दिवाकर प्रधान, सोनू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान महावीर सिंह, इंद्रपाल सिंह बंगे, पप्पू सिंह, बबलू सिंह चौहान, गौरव सिंह राठौर, अंकित परिहार, नीरज मिश्रा, बलराम मिश्रा, अमित विश्वकर्मा, प्रेम चंद्र दुबे, राम केश चौहान, प्रदीप संखवार, पूर्व प्रधान घुइया दीन संखवार, मुन्ना ठाकुर, और पूर्व विधायक के प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव शामिल थे।

ये भी पढ़े- कानपुर : संपूर्ण समाधान दिवस से पीड़ितों को मिला न्याय, चौपाल लगाकर हुए जटिल विवादों का निस्तारण

Related Articles

AD
Back to top button