रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराएं और रोजगार मेले में भाग लें
जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन द्वारा 23 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला और कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा।

उरई: जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन द्वारा 23 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला और कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि इस रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को कॅरियर काउंसिलिंग के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए:
अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मेले में भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी कंपनी के साथ नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन लेन-देन न करें। ऐसा करने पर अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया:
- अपने ब्राउजर में rojgaarsangam.up.gov.in खोलें।
- Sign up/Login मेन्यू में जाकर Job Seeker विकल्प चुनें।
- साइन अप पेज पर आवश्यक जानकारी भरें।
- Register for में दो विकल्प होंगे:
- कैंपस स्टूडेंट: यदि आप किसी इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
- जनरल जॉब सीकर: यदि आप पास आउट हैं।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, स्थायी पता, शारीरिक विवरण, करियर प्रोफाइल, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, भाषाएं, और कौशल भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ माय डॉक्यूमेंट बटन के माध्यम से अपलोड करें।
- प्रिंट रजिस्ट्रेशन कार्ड बटन पर क्लिक करके अपना जॉब कार्ड डाउनलोड करें।
पोर्टल पर रिज्यूम बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने वायोडाटा सहित निर्धारित तिथि पर जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
नोट: इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनके करियर को नई दिशा देना है।



