कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रिंद नदी में डूबे दो किशोर, गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही है तलाश

जनपद के थाना रूरा अंतर्गत रिंद नदी में दोस्तो के साथ नहाने गए दो किशोर तैरने के प्रयास में गहरे पानी में जाकर डूब गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों ही शुरू में कुछ भी पता नहीं चल पाया था।

अमन यात्रा , रूरा : जनपद के थाना रूरा अंतर्गत रिंद नदी में दोस्तो के साथ नहाने गए दो किशोर तैरने के प्रयास में गहरे पानी में जाकर डूब गए। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों ही शुरू में कुछ भी पता नहीं चल पाया था।

SUNIT AD
विज्ञापन

कानपुर देहात रूरा थाना के हंसपुर सुमेरपुर गांव के रहने वाले कल्याण सिंह का बेटा पंकज व पटवारी का बेटा विवेक गांव के लड़कों के साथ रिंद नदी में नहाने गए थे। वहां तैरने के प्रयास में दोनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। उनके साथ गए लड़कों के शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों गहरे पानी में डूब गए। इस पर लड़कों ने भागकर दोनों के घरों में सूचना दी तो कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े-  केंद्रीय विद्यालय माती में नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर हुई जिला स्तरीय प्रेस वार्ता

परिजन व मोहल्ले के लोग भागकर नदी किनारे पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूरा समर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों को बुलवाकर तलाश शुरू कराने के साथ ही नदी में जाल डलवाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोरों का पता नहीं चल सका।

क्या बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रूरा समर बहादुर सिंह ने बताया कि नदी में डूबे दोनों किशोरों की तलाश कराई जा रही है। परिजनों के द्वारा बताया गया है कि दोनों किशोर दोस्तों के साथ नदी पर नहाने के लिए गए थे।

Related Articles

AD
Back to top button