उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

आज विकास भवन सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Story Highlights
  • खराब फीडबैक और 'सी' और 'डी' श्रेणी में चल रही योजनाओं के नोडल अधिकारियों को लगाई फटकार
  • जिन विभागों की प्रगति खराब है, वे एक सप्ताह के भीतर सुधार लाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध की जाएगी दंडात्मक कार्यवाही: मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात। आज विकास भवन सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग और योजनाओं की प्रगति का सीधा जुड़ाव शासन की प्राथमिकताओं से है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की विभागवार प्रगति का गहन परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कुछ विभागों की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, अतः सभी विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि योजनाओं से संबंधित आंकड़ों को समय से डैशबोर्ड पर अद्यतन किया जाए, जिससे वास्तविक प्रगति परिलक्षित हो सके।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतें, नियमित फील्ड निरीक्षण करें तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आगामी समीक्षा बैठक तक स्पष्ट सुधारात्मक प्रगति प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button