कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक घायल,भेजा गया अस्पताल
पुलिस अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में बीती सोमवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा मुँगीसापुर चौकी क्षेत्र के डुबकी पुल के पास नेशनल हाइवे पर हुआ।जहां पर एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घायल ऑटो चालक की पहचान हमीरपुर जिले के रोरास थाना क्षेत्र के इमरा निवासी बलराम के पुत्र मदन के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल मदन को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।
हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



