झींझक में स्वीट हाउस में बिक रही थी अवैध देशी शराब

पुखरायां।कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका क्षेत्र में आबकारी विभाग ने गुरुवार को एक स्वीट हाउस से 26 देशी क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है।पुलिस ने स्वीट हाउस के संचालक को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।जानकारी के मुताबिक डेरापुर क्षेत्र की आबकारी निरीक्षक निशा सिंह ने गुरुवार को झींझक नगर पालिका क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया और चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान कस्बे में संचालित काजल स्वीट हाउस की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान दुकान से 26 देशी क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई।जिन्हें आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया।कार्यवाही के दौरान दुकान संचालक मनोज कुमार को हिरासत में लिया गया।आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्यवाही की गई है और मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।



