कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीएसए रिद्धी ने गोद लिए विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में आज दिनांक 19 सितंबर 2022 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की टीम द्वारा कई विद्यालयों के निरीक्षण किए गए, इसी के साथ नोडल अधिकारियों द्वारा गोद लिए विद्यालय में कायाकल्प की स्थिति जाची गई.

Story Highlights
  • सीएमओ एके सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सहाबापुर अकबरपुर का निरीक्षण किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में आज दिनांक 19 सितंबर 2022 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की टीम द्वारा कई विद्यालयों के निरीक्षण किए गए, इसी के साथ नोडल अधिकारियों द्वारा गोद लिए विद्यालय में कायाकल्प की स्थिति जाची गई, मलासा के कंपोजिट विद्यालय गिरदौ, विद्यालय गोपालपुर मलासा, विद्यालय जगदीशपुर मलासा का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सहाबापुर अकबरपुर का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय लालपुर, प्राथमिक विद्यालय दरगाह, प्राथमिक विद्यालय मैरकपुर, प्राथमिक विद्यालय खरका का निरीक्षण किया गया, जिसमें कायाकल्प के 19 पैरामीटर और साथ ही साथ शैक्षणिक स्तर को चेक किया गया.

photo 15 1 3

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या द्वारा कराई गयी जांच में दोषी पाए जाने पर एवं जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी,डेरापुर का किया निलंबन

जिन विद्यालयों में कायाकल्प के कुछ पैरामीटर संतृप्त नहीं वहा पर ग्राम प्रधान से संपर्क के लिए निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव द्वारा पांच विद्यालय सरौटा द्वितीय मलासा, प्राथमिक विद्यालय बंदीपुरवा अमरौधा, सर्वप्रथम मलासा उच्च प्राथमिक विद्यालय, अटवां अमरौधा, प्राथमिक विद्यालय हासेमऊ मलासा, अधिशासी अभियंता नलकूप द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय खोजा राजपुर का निरीक्षण किया गया। इन सभी विद्यालयों में कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स की जांच की गई जो पैरामीटर संतृप्त नहीं थे उसके लिए ग्राम प्रधान से सहयोग हेतु निर्देशित किया गया और शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय, डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र आदि अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किए, निरीक्षण के दौरान संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का संकल्प लिया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button