उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाराबंकी में पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप में अमरौधा के मुवीन खान ने जीता गोल्ड!

हाल ही में संपन्न हुई पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप में अमरौधा (कानपुर देहात) के मुवीन खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

बाराबंकी। हाल ही में संपन्न हुई पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप में अमरौधा (कानपुर देहात) के मुवीन खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मुवीन ने अपने इस जीत से न केवल अपने जिले का नाम रोशन किया बल्कि आगामी नेशनल और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

दूसरे और तीसरे स्थान: इस प्रतियोगिता में शोभित ने सिल्वर मेडल और गोविंद सिंह ने कांस्य मेडल जीता।
विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी: इस टूर्नामेंट में पूरे उत्तर प्रदेश से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टैंडिंग और व्हीलचेयर दोनों श्रेणियों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। व्हीलचेयर श्रेणी में बनारस के मनोज गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीता।
उद्घाटन और भविष्य की योजनाएं: पैरा डॉर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह जी ने इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। सभी खिलाड़ी 2025 में नीदरलैंड में होने वाली वर्ल्ड डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button