उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

12460 शिक्षक भर्ती अंर्तगत ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही 27 से 29 जून के मध्य होगी संपन्न

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र पाने वाले 5856 सहायक अध्यापकों को 27 से 29 जून तक ऑनलाइन माध्यम से स्कूल आवंटित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को विद्यालय आवंटन के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं

Story Highlights
  • 5856 शिक्षकों को 27 जून से होगा स्कूल का आवंटन
  • बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जारी किया आदेश

कानपुर देहात। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र पाने वाले 5856 सहायक अध्यापकों को 27 से 29 जून तक ऑनलाइन माध्यम से स्कूल आवंटित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को विद्यालय आवंटन के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। शून्य जनपद विवाद का निपटारा होने के बाद रिक्त 6470 पदों पर नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर जिलों में 30 दिसंबर और सात जनवरी को क्रमशः 1796 व 4060 कुल 5856 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

जिन जिलों में पदस्थापन होना है उनमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा, बदायूँ, पीलीभीत, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, वाराणसी, चन्दौली जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, ललितपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, अम्बेडकरनगर, गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, कानपुरदेहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बलिया, शामली शामिल हैं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button