कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गोगूमऊ स्टेशन से सिग्नल केबिल चोरी मामला : पिकअप समेत शातिर गिरफ्तार, 3 साथी फरार

कानपुर बेचने जा रहे थे 1450 मीटर तार, गजनेर पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत gajner railway cable theft मामले में थाना गजनेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रसूलपुर गोगूमऊ रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 227 से चोरी हुई रेलवे सिग्नल केबिल की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को पिकअप लोडर समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी का 1450 मीटर तार बरामद किया गया है, जिसे आरोपी कानपुर बेचने की फिराक में थे।

रेलवे स्टेशन के पास से पार किया था 2000 मीटर केबिल

मामले के अनुसार भोपाल निवासी सत्येंद्र सिंह ने 17 सितंबर को थाना गजनेर में लिखित तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा रसूलपुर गोगूमऊ रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 227 के पास से 2000 मीटर रेलवे सिग्नल केबिल चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 18 सितंबर को रायपुर-गजनेर मार्ग पर घेराबंदी कर पिकअप लोडर को रोका।

gajner railway cable theft के आरोपी ने पूछताछ में उगले साथियों के नाम

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहित पुत्र विजय कश्यप निवासी बांस बजरिया, थाना बिहारीपुर (बरेली) हाल पता नौरइया खेड़ा, गोविंद नगर (कानपुर नगर) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि 15-16 सितंबर की दरमियानी रात उसने अपने साथी पुष्पेंद्र उर्फ छोटे, राजकुमार, सिकंदर, दिनेश और मटरी के साथ मिलकर गोगूमऊ क्रॉसिंग के पास से पिकअप के जरिए केबिल चोरी की थी। चोरी के बाद तार को सुनसान जगह छिपा दिया गया था।

हाथ में चोट लगने से नहीं भाग सका, 3 साथी अंधेरे में भागे

आरोपी ने बताया कि 17-18 सितंबर की रात वह पुष्पेंद्र, राजकुमार और सिकंदर के साथ केबिल को कानपुर बेचने ले जा रहा था। पुलिस चेकिंग देखकर पुष्पेंद्र ने गाड़ी तेज भगाई और आगे रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीनों फरार हो गए। तार लादते समय हाथ में चोट लगी होने के कारण मोहित भाग नहीं पाया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से लोडर, 1450 मीटर सिग्नल केबिल, नंबर प्लेट और रिंच बरामद की है। शेष माल दिनेश और मटरी द्वारा छिपाए जाने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष सनत कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह चौहान, राजकुमार, आरक्षी पंकज कुमार, सचिन और राजेश की टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। gajner railway cable theft के खुलासे के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 495 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button