उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस द्वारा मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती

पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में महापुरुष डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में महापुरुष डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके अथक संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबासाहेब का सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था जिसमें जाति, धर्म, लिंग या किसी भी आधार पर कोई भेदभाव न हो। उन्होंने पुलिस बल से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को हमेशा ध्यान में रखें। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता बनाए रखने, हिंसा का प्रयोग न करने व सभी प्रकार के विवादों को शांतिपूर्वक व संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की निर्देश दिये गये। तत्पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में महापुरुष डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।

Related Articles

AD
Back to top button