कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने मूसानगर थाने की संभाली कमान

सोमवार को थाना सिकंदरा से स्थानांतरित होकर आए थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह मूसानगर थाने की कमान संभालते ही एक्शन मोड़ में दिखे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Story Highlights
  • मातहतों से परिचय प्राप्त कर सुनीं पीड़ितों की समस्याएं

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को थाना सिकंदरा से स्थानांतरित होकर आए थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह मूसानगर थाने की कमान संभालते ही एक्शन मोड़ में दिखे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।बताते चलें कि कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य हेतु पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने रविवार देर रात्रि कुछ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।भोगनीपुर थाने की कमान संभाल रहे कोतवाल दिलीप कुमार बिंद को सिकंदरा थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं सिकंदरा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह को मूसानगर स्थानांतरित कर दिया गया।सोमवार को मूसानगर स्थानांतरित होकर आए थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह थाने की कमान संभालते ही एक्शन मोड़ में दिखे।उन्होंने स्टाफजनो से परिचय प्राप्त कर थाना परिसर में आए पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी।थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुना जायेगा।फरियादी किसी भी समय बिना किसी भय के थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

उनकी समस्या को सुनकर निस्तारण कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस दौरान शराब पीकर उपद्रव करने वालों तथा अशांति उत्पन्न करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।सकी ऐसे लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा सके।इस दौरान सूचना कर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जायेगा।इस मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button