उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव में रविवार देर रात एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव में रविवार देर रात एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतका की पहचान स्वर्गीय उमेश चंद्र की 55 वर्षीय पत्नी सुमन मिश्रा के रूप में हुई है।सुमन ने रविवार देर रात किन्हीं अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही देवीपुर चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button