बारा नगर में धूमधाम से निकली देवी शोभायात्रा, नवरात्रि का भव्य समापन
महानवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब; डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तों ने किया मां दुर्गा का विसर्जन
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। शारदीय नवरात्रि के समापन के प्रतीक, महानवमी का पावन पर्व जनपद मुख्यालय के निकट स्थित बारा नगर में पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुर्गा प्रतिमा का एक विशाल और भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया।
जुलूस में शामिल महिलाएँ, पुरुष और बच्चों की भारी संख्या आस्था और उत्साह से भरी थी। सभी भक्तजन डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए खुशियाँ मना रहे थे। पूरा नगर मां दुर्गा के जयकारों और अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया।
शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार स्थित पूजा पंडाल पहुँची। पंडाल में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अबीर गुलाल से मां का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद प्रतिमा को विसर्जन हेतु तैयार किए गए वाहन में सम्मानपूर्वक स्थापित किया गया।
इस भव्य आयोजन में ग्राम पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, देव वृत्त गुप्ता, युवा भाजपा रनिया मंडल अध्यक्ष विकास राठौड़, ओम प्रकाश सोनकर, राजपाल पाल, संतोष तिवारी, सुंदरलाल कुशवाहा, तेज कुमार कुशवाहा, जगदीश पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।



