कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : सीएम डैशबोर्ड: पिछड़ी योजनाओं को ‘ए’ श्रेणी में लाएं, निर्माण कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं

डीएम कपिल सिंह ने मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में की विकास कार्यों की समीक्षा

कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय से पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ग्रेडिंग सुधारने पर जोर बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी योजनाएं बी, सी या डी श्रेणी में प्रदर्शित हो रही हैं, संबंधित अधिकारी विशेष प्रयास करके उन्हें जल्द से जल्द ‘ए’ श्रेणी में लाएं। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कहा।

समय पर पूरा हो काम डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता का पूरा पालन हो। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि पोर्टल पर कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति का डेटा बिना किसी गलती के समय पर अपलोड किया जाए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ एके सिंह, उपायुक्त मनरेगा गंगाराम, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग मो. सउद, डीपीआरओ विकास पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: मीनापुर में 24 व 25 दिसंबर को दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,विजेता व उपविजेता टीमों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

Related Articles

AD
Back to top button