उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिबिल स्कोर बढ़ाने के नाम पर ठगी गई ₹1.31 लाख की रकम पुलिस ने कराई वापस

जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोगनीपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुखरायां के शास्त्रीनगर निवासी अनुराग तिवारी से बीते 20 मार्च को साइबर ठगों ने सिबिल स्कोर सुधारने का झांसा देकर उनके क्रेडिट कार्ड से ₹1,31,447 पार कर दिए थे

कानपुर देहात। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोगनीपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुखरायां के शास्त्रीनगर निवासी अनुराग तिवारी से बीते 20 मार्च को साइबर ठगों ने सिबिल स्कोर सुधारने का झांसा देकर उनके क्रेडिट कार्ड से ₹1,31,447 पार कर दिए थे। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने के बाद, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह और उनकी टीम ने त्वरित तकनीकी कार्यवाही करते हुए ठगी गई शत-प्रतिशत राशि को बीच में ही होल्ड करा दिया। पुलिस की तत्परता के चलते 22 मार्च को पूरी धनराशि वापस अनुराग तिवारी के खाते में क्रेडिट हो गई, जिस पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर संपर्क करें।

Related Articles

AD
Back to top button