उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

नोडल अधिकारी ने गेल के डीएवी स्कूल में चीकू का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की

शासन द्वारा नामित सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, श्री बलकार सिंह, आईएएस, जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव,  मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा  चीकू, आमला, अमरूद, अशोक आदि के पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

औरैया,अमन यात्रा – शासन द्वारा नामित सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, श्री बलकार सिंह, आईएएस, जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव,  मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा  चीकू, आमला, अमरूद, अशोक आदि के पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में लगभग 52 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य मिला है, जिसके क्रम में आज 75 प्रतिशत लक्ष्य के अनुसार वन विभाग द्वारा 23 लाख 99 हजार एवं अन्य विभाग द्वारा 1,48,4211 वृक्ष लगाये जा चुके है। जनपद में देखने को मिल रहा है कि आम जनता स्वयं इस अभियान का हिस्सा बन रही है, इसके साथ ही सामाजिक संस्थाए, ग्राम प्रधान, शिक्षण संस्थाएं, व्यापार संघ सहित अन्य संघठनों के लोग भी पौधरोपड़ कर रहे है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि जो भी पौधे लगाये जा रहे है, उसे लोग अपना समझकर संरक्षित करें। उन्होंने अपील की है कि जनपद के प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कम से कम एक पौधा अवश्य लगाया जाए और अपने आस-पास जितने भी वृक्ष है उन्हे बचाये, उन्होंने कहा कि पौधों से भावनात्मक लगाव होना अति आवश्यक है।
 इसके पश्चात समाधान पुरवा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय कैंम्पस में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। वहीं पर आशा, एएनएम एवं समस्त स्टाफ ने वृक्षारोपण किया। फिर ककोर स्थित कलेक्ट्रेट में आयुर्वेदिक नवग्रह वाटिका में टॉक, गूलर, दूब, कुश, लटजीरा, आंक, पीपल आदि सभी नवग्रह के वृक्ष  लगाये। नोडल अधिकारी बलकार सिंह द्वारा आंक का पौधा, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा पीपल, एडीएम रेखा एस चौहान द्वारा खैर, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा शमी, अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य द्वारा लटजीरा व अपर जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव द्वारा दूब घास का रोपण आयुर्वेदिक नवग्रह वाटिका में किया गया।
इसके पश्चात रुदौली ग्राम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में कंजी, नोडल अधिकारी द्वारा गोल्ड मोहर, जिलाधिकारी द्वारा यूकेलिप्टस का वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद यमुना घाट पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में कई पौधे लगवाए गए। जिसमें नोडल अधिकारी, जिला भाजपा अध्यक्ष, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी वृक्ष लगाए गए। इसके बाद मंगला काली मंदिर के पास पुलिस विभाग द्वारा वृक्षारोपण में आम के वृक्ष, जामुन के वृक्ष व वट वृक्ष का रोपण किया गया। इसके बाद देवकली मंदिर परिसर में नोडल अधिकारी एवं एनसीसी स्काउट गाइड द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए। इसके बाद आनेपुर वृद्धा आश्रम पहुंचकर छायादार एवं फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद मईअस्ता में वन विभाग द्वारा 10 हेक्टेयर भूमि पर पेड़ लगाए गए। साथ ही मई अस्ता में कृषि विभाग द्वारा 2000 पौधे लगाए गए। इसके पश्चात पचदेवरा में वन विभाग की भूमि पर नोडल अधिकारी द्वारा पीपल एवं जिलाधिकारी द्वारा जामुन एवं वन विभाग की टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया। नोडल अधिकारी , जिलाधिकारी एवं मनरेगा महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत सिकरोड़ी में अंत्येष्टि स्थल पर वृहद वृक्षारोपण के अंतर्गत प्रयाण वन नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया‌। जिसमें नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरिशंकरी वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया।
इसके पश्चात अजीतमल में स्थित डायट परिसर में एनसीसी, स्काउट गाइड व डायट के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत युवा वन, शक्ति वन के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय बल्लापुर में भी नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी के द्वारा परख नामक बच्चे से सहाजन पौधे का वृक्षारोपण कराया गया। उसके बाद पशईपुर केशमपुर में ग्राम सभा की जमीन पर शक्ति वन के नाम पर वृहद वृक्षारोपण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया। साथ ही वहां पर नोडल अधिकारी द्वारा सभी अधिकारीगणों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ अभियान की शपथ दिलाई गई।
इसके पश्चात दिवियापुर में गेल गांव के पास वन विभाग की जमीन पर मियाॅवाकी पद्धति के अनुसार 1 लाख 50 हजार वृक्षों का वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें इमली, जामुन, आमला, कनेर, टिकोमा आदि पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही वहां पर मियाॅवाकी पद्धति से सभी अधिकारीगण व कर्मचारियों को अवगत कराया गया। जिसमें बताया गया कि इस पद्धति के अनुसार वृक्षों के वृद्धि में 30% की गति से वृद्धि होती है तथा वृक्ष अधिक से अधिक घने भी होते हैं।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर जिलाधिकारी राजस्व रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार, डीएफओ बीके सिंह सहित जनपद के समस्त अधिकारीगण व पुलिस प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button