कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

 डेरापुर : मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय  पट्टा आवंटन शिविर 25 अगस्त  को

उपजिलाधिकारी डेरापुर द्वारा सर्व साधारण हेतु अवगत कराया गया है कि आगामी दिनांक 25 अगस्त 2022 को मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय पटटा / आवंटन शिविर तहसील परिसर डेरापुर के सभाकक्ष में दिनांक 25.08.2022 को 11 बजे आयोजित किया जायेगा।

Story Highlights
  • मछुआ समुदाय के सदस्यों को मिलेगी वरीयता

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : उपजिलाधिकारी डेरापुर द्वारा सर्व साधारण हेतु अवगत कराया गया है कि आगामी दिनांक 25 अगस्त 2022 को मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय पटटा / आवंटन शिविर तहसील परिसर डेरापुर के सभाकक्ष में दिनांक 25.08.2022 को 11 बजे आयोजित किया जायेगा। तालाबों का आवंटन समय समय पर निर्गत शासनादेशों व मा० उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न रिट याचिकायों में पारित आदेशों के अधीन होगा।

ये भी पढ़े-   भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक, देशभक्त एवं कृषि वैज्ञानिक, पिंगली वेंकैया का जन्मदिवस मनाया गया

मत्स्य पालन आवंटन उ०प्र०राजस्व सहिता 2006 व राजस्व सहिता नियमावली 2016 में निहित प्रविधानों के अन्तर्गत पात्र व्यक्तिओ को नीलामी के माध्यम से किया जायेगा नीलामी में 5 एकड़ से छोटे तालाबों की नीलामी दर 5000.00 रूपये प्रति वर्ष प्रति हेक्टयर तथा 5 एकड से बड़े तालाबों के लिये 10000.00 रुपये प्रति वर्ष प्रति हेक्टयर होगी नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिभागिओं को नवीनतम आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र (जो विज्ञापन की तिथि से 6 माह से पुराना न हो) अपने प्रार्थना पत्र के साथ प्रस्तुत करना होया शिविर में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जायेगी। नियत तिथि पर यदि किसी तालाब की नीलामी नही हो सकेगी तो पुनः ऐसे अवशेष तालाबों की नीलामी दि० 29 अगस्त 2022 को करायी जायेगी। आवंटन / नीलामी हेतु नियत तालाबो का विवरण व अन्य आवंटन संबंधित नियम एवं शर्तें किसी भी कार्य दिवस में तहसील नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button