रसूलाबाद में त्योहारों से पूर्व व्यापारियों संग महत्वपूर्ण बैठक
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

- क्षेत्राधिकारी ने की शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
- पटाखा दुकानदारों को चेतावनी
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।यह बैठक आगामी धनतेरस,दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलाई गई थी।बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा,प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह,इंस्पेक्टर क्राइम बीरेंद्र बहादुर,एस एस आई रामसिंह समेत क्षेत्र के व्यापारी,सर्राफा व्यवसाई,पटाखा लाइसेंस धारक और क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति सुरक्षा और आपसी भाईचारा कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश दिए कि बाजारों,मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस चेकिंग बढ़ाई जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।उन्होंने पटाखा दुकानदारों और सर्राफा व्यापारियों को विशेष सावधानी बरतने,अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने और समय समय पर पुलिस को जानकारी देने की हिदायत दी।साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।जनसंवाद के साथ साथ समाधान दिवस के तहत जनसमस्याओं को भी सुना गया।जिनमें कई मामलों का निस्तारण किया गया।पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास की स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सराहना की।उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले पुलिस द्वारा इस तरह का जनसंवाद सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूती प्रदान करता है।



