उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में धांधली की कोशिश, बीएसए ने पुलिस से की शिकायत

जनपद में विभागीय योजनाओं के तहत चल रही संविदा भर्तियों में धोखाधड़ी और अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। फर्जी मेल और मोबाइल नंबर से वसूली का खेल-

कानपुर देहात। जनपद में विभागीय योजनाओं के तहत चल रही संविदा भर्तियों में धोखाधड़ी और अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
फर्जी मेल और मोबाइल नंबर से वसूली का खेल-
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जनपद स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विभाग की छवि धूमिल करने और अभ्यर्थियों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है।आरोप है कि कार्यालय की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाने का लालच दिया जा रहा है। इसके बदले में उनसे धरोहर धनराशि (सिक्योरिटी मनी) के नाम पर अवैध रूप से धन (रिश्वत) की मांग की जा रही है।
इस नंबर से आ रहे हैं फर्जी फोन कॉल-
बीएसए कार्यालय को शिकायत मिली है कि मोबाइल नंबर 7390981897 से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदित अभ्यर्थियों को लगातार फोन किए जा रहे हैं। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को विभाग से जुड़ा बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों की मांग कर रहा है। पीड़ित अभ्यर्थियों ने इसके साक्ष्य (स्क्रीनशॉट) भी विभाग को उपलब्ध कराए हैं जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।
पूरी पारदर्शिता से हो रही भर्ती-
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार चल रही है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल दंडात्मक कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही पत्र की प्रतियां जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही और सूचना के लिए भेजी गई हैं ताकि किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी इस ठगी का शिकार न बनें।

Related Articles

AD
Back to top button