कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खुशखबरी: 31 मार्च को महावीर जयंती पर भी खुलेंगे बैंक और कोषागार, कानपुर जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर सरकारी लेन-देन निपटाने के लिए लिया गया निर्णय।

कानपुर : वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए कानपुर नगर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। आगामी 31 मार्च 2026, मंगलवार को महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश के बावजूद सभी सरकारी कार्य करने वाली बैंक शाखाएं और कोषागार कार्यालय (Treasury) खुले रहेंगे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

क्लोजिंग के चलते लिया गया फैसला

आदेश के अनुसार, मार्च महीने के अंतिम दिनों में सरकारी लेन-देन और वित्तीय कार्यों की अधिकता रहती है। 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सरकारी कार्यों में बाधा न आए और वित्तीय वर्ष के सभी ट्रांजैक्शन समय पर पूरे हो सकें, इसके लिए वित्त (लेखा) अनुभाग-01 के शासनादेश के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है।

इन पर लागू होगा आदेश

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखाओं सहित घाटमपुर, बिल्हौर और राजकीय व्यवसायिक शाखाओं को भी इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। मुख्य कोषाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे महावीर जयंती के अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर सरकारी कामकाज सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े-  अमन यात्रा लाइव: गजनेर पुलिस ने जुआरियों के फड़ पर मारा छापा, चार गिरफ्तार, शांति भंग में 16 पर गिरी गाज

Related Articles

AD
Back to top button