उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली रूरा मार्ग पर केसरी निवादा गांव के पास शुक्रवार को एक ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घटना दोपहर करीब 11.30 बजे हुई

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली रूरा मार्ग पर केसरी निवादा गांव के पास शुक्रवार को एक ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घटना दोपहर करीब 11.30 बजे हुई।शिवली कोतवाली क्षेत्र के अरशदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कमलेश अपने 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र उर्फ कल्लू के साथ बाइक से शिवली जा रहे थे।तभी रास्ते में केसरी निवादा गांव में अंग्रेजी शराब ठेका के सामने एक किशोर चालक के ई रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी भेजा गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button