कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में तेज रप्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा घायल

भेजा गया जिला अस्पताल,पटेल चौक के पास हुआ हादसा

पुखरायां। कानपुर देहात में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल छात्रा की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी महताब की 16 वर्षीय पुत्री इल्मा के रूप में हुई है।

हादसा आज शुक्रवार को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के पटेल चौक के निकट हुआ।जानकारी के मुताबिक इल्मा स्कूटी से पुखरायां स्थित एक विद्यालय में पढ़ने जा रही थी।तभी पटेल चौक के निकट एक तेज रप्तार कार ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों ने उसे आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने इल्मा की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल छात्रा के चाचा जुल्फकार ने घटना की पुष्टि की है।

 

Related Articles

AD
Back to top button