उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां थाने में चौकीदारों को बांटे गए कंबल,थाना प्रभारी ने की हौसला अफजाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में सोमवार को चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए।यह आयोजन थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह की अध्यक्षता में चौकीदारों को ठंड से बचाने के दृष्टिगत किया गया

Story Highlights
  • बोले पुलिस विभाग में चौकीदारों की भूमिका अहम

कानपुर देहात के रनियां थाने में सोमवार को चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए।यह आयोजन थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह की अध्यक्षता में चौकीदारों को ठंड से बचाने के दृष्टिगत किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के सभी चौकीदार मौजूद रहे।कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने चौकीदारों की हौंसला अफजाई की।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है।दिन हो या रात चौकीदार हर समय मुस्तैद रहते हैं।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से चौकीदारों का सम्मान करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में थाना परिसर में मौजूद सभी चौकीदारों को कंबल देकर सम्मानित किया गया।कंबल पाकर चौकीदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस मौके पर पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़े- मूसानगर में ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फुट नीचे खड्ड में पलटा,चार घायल

Related Articles

AD
Back to top button