कानपुर देहात: राजपुर के गुरदही बुजुर्ग में कांग्रेस ने लगाई मनरेगा बचाओ चौपाल
वीबीजीरामजी योजना ग्राम विकास के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: दिलीप कुमार सिंह मुन्ना

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: आज गुरुवार को कानपुर देहात के राजपुर ब्लॉक में गुरुदही बुजुर्ग ग्राम में मनरेगा बचाओ महासंग्राम की चौपाल आयोजित की गई जिसमें मनरेगा के बारे में लोगों को बता कर जागरूक किया गया |इस अवसर पर जिला मनरेगा कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने कहा मनरेगा को खत्म करके जो जीवी राम जी कानून भाजपा सरकार द्वारा लाया गया है वह ग्रामों की खुशहाली व ग्राम विकास के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है,पहले देश के सभी ग्रामों में यह योजना लागू थी और सभी ग्रामों को अपने विकास की कार्य योजना बनाकर विकास के लिए कार्य करने की स्वतंत्रता थी लेकिन वर्तमान सरकार ने मनरेगा को खत्म करके नया कानून लाकर ग्रामों के विकास के लिए चयन का अधिकार सरकार को ही दे दिया गया है.
जिन ग्रामों में सरकार चाहेगी उन ग्रामों में ही विकास कार्य होगा हमारी सरकार ने पूरा पैसा केंद्र सरकार द्वारा भेजने की व्यवस्था की थी, लेकिन इस सरकार में सिर्फ 60% ही कर पैसा देने का नियम बना दिया शेष 40% राज सरकारों के ऊपर थोप दिया, जिससे गांवों का विकास पूरी तरह से ठप हो जाएगा| इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला बीरें ने कहा इस सरकार ने गरीब मजदूरों को पलायन करने को मजबूर कर दिया,हमारी कांग्रेस की सरकार ने मजदूरी बढ़ाने और साल के 100 दिन की जगह कम से कम 120 दिन की गारंटी की मांग की थी.
इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे ने भी प्रकाश डाला| इस सभा\ चौपाल का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अरविंद पाल ने किया इस अवसर पर देवी रमन मिश्रा, रघुनाथ सिंह भदौरिया, राम अवतार पाल,मुलायम सिंह नायक, वीरेंद्र सिंह नायक,ठाकुर प्रसाद कश्यप,राकेश कटियार आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: स्ट्रोक से जूझ रहे बुजुर्ग की जान बचाने में 108 एंबुलेंस स्टाफ की अहम भूमिका



