उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ से अलंकृत, एसपी ने वर्दी पर लगाया पदक

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने आज जनपद के जनशिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को उनके अदम्य साहस और दीर्घकालिक समर्पित सेवाओं के लिए 'उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह' से सम्मानित किया

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने आज जनपद के जनशिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को उनके अदम्य साहस और दीर्घकालिक समर्पित सेवाओं के लिए ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तत्कालीन पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री प्रशान्त कुमार द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा की गई थी, जिसे आज पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपनिरीक्षक की वर्दी पर लगाकर उन्हें गौरवान्वित किया। इस दौरान एसपी महोदया ने अवधेश कुमार सिंह की कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि संपूर्ण पुलिस बल के लिए कर्तव्यपरायणता का एक जीवंत उदाहरण है और इससे अन्य कर्मियों को भी समाज सेवा हेतु नई प्रेरणा मिलेगी। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

AD
Back to top button