कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मामी भांजे का फंदे से लटकता मिला शव,प्रेम प्रसंग की आशंका

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहेलियनपुरवा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।यहां पर सोमवार को एक विवाहिता और एक युवक के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।

Story Highlights
  • विवाहिता और युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
  • परिजनों में मचा कोहराम,गांव में छाया मातम

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहेलियनपुरवा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।यहां पर सोमवार को एक विवाहिता और एक युवक के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।मृतकों की पहचान मीना देवी 30 वर्ष पत्नी सुखराम निवासी ग्राम बहेलियनपुरवा थाना रसूलाबाद और इंद्रेश 27 वर्ष पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम निगोह थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।

मृतक मीना देवी का पति सुखराम पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करता है।मृतका के चार बच्चे हैं।रविवार की शाम करीब 5 बजे मृतक इंद्रेश अपनी मामी मृतका मीना देवी के घर आया था।आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।सोमवार की सुबह दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके पाए गए।घटना की सूचना मिलते ही बिरहुन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा,कोतवाल हरमीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर जांच की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।घटना से गांव में शोक का माहौल है।पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य उभरकर आएंगे।उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button