कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां में दो ट्रेलर आपस में भिड़े,चालक और खलासी घायल

ट्रेलर क्षतिग्रस्त, पुलिस ने घायलों को सुरक्षित निकाला बाहर

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर झांसी नेशनल हाइवे पर रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दी।हादसे में उसमें सवार चालक और खलासी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक जालौन निवासी चालक भारत और खलासी ओमप्रकाश ट्रेलर में गिट्टी लादकर झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे।भोगनीपुर बाईपास रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही एक कार को बचाने के प्रयास में उनका ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे एक अन्य ट्रक में जा घुसा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जिससे चालक और खलासी उसमें फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।स्थानीय लोगों ने बताया कि नियमित ट्रैफिक व्यवस्था न होने से अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।लोगों का मानना है कि यदि समय पर ट्रैफिक नियंत्रण और पुलिस की मौजूदगी होती तो इस गंभीर हादसे को टाला जा सकता था।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: मसाल जुलूस निकालकर शिक्षकों ने मांगी अनिवार्य टीईटी से छूट

Related Articles

AD
Back to top button