उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार देर शाम एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

- भेजा गया जिला अस्पताल
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार देर शाम एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।दौलतपुर गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी पत्नी ज्ञानवती ने बुधवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात ज्ञानवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



