कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मोहम्मदपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन पालतू पशुओं की हुई मौत बाल बाल बचा मालिक

मोहम्मदपुर ब्लाक मलासा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 पालतू पशुओं की हुई मौत । मोहम्मदपुर गांव के मोहम्मद वसीम ने बयताया कि कल शाम को आंधी और तूफान के समय आकाशीय बिजली गिरने से उसके तीन पालतू पशुओं की झुलस कर मौत हो गई है

विमल गुप्ता, देवीपुर।मोहम्मदपुर ब्लाक मलासा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 पालतू पशुओं की हुई मौत । मोहम्मदपुर गांव के मोहम्मद वसीम ने बयताया कि कल शाम को आंधी और तूफान के समय आकाशीय बिजली गिरने से उसके तीन पालतू पशुओं की झुलस कर मौत हो गई है जिसमें दो पड़ियां व एक पड़वा की तत्काल मौत हो गई और मैं बाल-बाल बच गया बाकी जानवर गाय बछियों को तो सुरक्षित बांध लिया था पर अचानक आकाश में तेज आवाज होने के साथ आकाशीय बिजली 3 जानवरों पर गिरने से उनकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई ।

IMG 20230317 WA0015

वही मोहम्मद बसीम की मां ने बताया कि आंधी और तूफान में तेज आवाज के साथ जानवरों के ऊपर बिजली गिरी जिसमें मेरा पुत्र मोहम्मद वसीम बाल-बाल बच गया और 3 पालतू पशुओं की झुलस कर मौत हो गई है । इस दैवीय आपदा की रिपोर्ट पशु मालिक मोहम्मद बसीम ने पुलिस चौकी देवीपुर में लिखित में दी है।

Related Articles

AD
Back to top button