पुखरायां में तेज रप्तार अज्ञात ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर,चालक समेत दो घायल
हादसा पुखरायां कस्बे के किसान सेवा आश्रम के निकट हुआ।

- चालक गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल
- पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में रविवार सुबह तेज रप्तार अज्ञात ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक की हालत गंभीर देख पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसा पुखरायां कस्बे के किसान सेवा आश्रम के निकट हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सट्टी थाना क्षेत्र के रूरगांव निवासी कल्लू एक ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटे लादकर पुखरायां कस्बा स्थित हरदुआ पुल के पास स्थित अपने प्लाट जा रहे थे।ट्रैक्टर सट्टी थाना क्षेत्र केे ट्योंगा निवासी सरमन चला रहे थे।पुखरायां कस्बे के किसान सेवा आश्रम के निकट एक अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक सरमन व उसमें बैठे कल्लू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर सरमन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जबकि कल्लू का इलाज पुखरायां सीएचसी में जारी है।
चौकी प्रभारी पुखरायां अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात: ऑटो में पर्स उड़ाने वाली हरियाणा की दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार, जेवर और नगदी बरामद



