दुःख की घड़ी में अपनों के बीच पहुँचीं मंत्री प्रतिभा शुक्ला, शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस
अयोध्या नगर और गांधी नगर में दी श्रद्धांजलि
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को अकबरपुर–रनिया विधानसभा क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें ढांढस बंधाया। नगर पंचायत अकबरपुर स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय तारकेश्वर मिश्रा के निधन की सूचना प्राप्त होने पर मंत्री उनके आवास पहुँचीं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने स्वर्गीय मिश्रा जी के शैक्षिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा, जिसे क्षेत्र सदैव स्मरण रखेगा। इसके पश्चात कस्बा अकबरपुर के अयोध्या नगर में उमाशंकर मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय मुन्नी देवी के निधन पर उनके आवास जाकर शोकाकुल परिवार से भेंट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वहीं नगर पंचायत अकबरपुर के गांधी नगर में स्वर्गीय लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन की सूचना पर भी मंत्री प्रतिभा शुक्ला उनके आवास पहुँचीं। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार और समाज परिवार के साथ खड़ा है।
मंत्री ने सभी शोक संतप्त परिवारों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान बउवा पांडेय, रविशशि द्विवेदी, गुड्डू मिश्रा, मुन्ना शुक्ला, बउवन द्विवेदी प्रशांत मिश्रा, रित्विक मिश्रा, शांभवी मिश्रा, डॉ सीखा गुंजन, आदि मौजूद रहे।



