उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
शीतलहर के कारण जिले में नर्सरी से कक्षा-8 तक के समस्त बोर्डों के समस्त विद्यालयों में बच्चों का 22 जनवरी तक अवकाश घोषित
ठंड का सितम जारी है। सुबह-शाम की ठंडी हवाओं के बीच लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर है। अत्यधिक ठंड तथा शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का 22 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है

- शिक्षकों तथा अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जाना होगा स्कूल
कानपुर देहात। ठंड का सितम जारी है। सुबह-शाम की ठंडी हवाओं के बीच लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर है। अत्यधिक ठंड तथा शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का 22 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है लेकिन इस दरमियान समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं अन्य प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करना होगा। प्राइवेट स्कूलों को अवकाश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।



