कानपुर देहातउत्तरप्रदेशप्रयागराजफ्रेश न्यूज

सरदार पटेल जयंती : 31 को छुट्टी पर भी खुलेंगे स्कूल, होगा खास आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए अवकाश के दिन 31 अक्टूबर 2022 को सभी सरकारी स्कूल खोले रखने होंगे। बच्चों और पूरे स्टाफ को अनिवार्य रूप से आना होगा। सभी स्कूल कॉलेजों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती खास तरीके से मनाई जायेगी।

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए अवकाश के दिन 31 अक्टूबर 2022 को सभी सरकारी स्कूल खोले रखने होंगे। बच्चों और पूरे स्टाफ को अनिवार्य रूप से आना होगा। सभी स्कूल कॉलेजों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती खास तरीके से मनाई जायेगी। इसके लिए मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी एवं बेसिक शिक्षा निदेशक सुभाष सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों, मंडली सहायक शिक्षा निदेशको (बेसिक) एवं समस्त जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गये हैं। पत्र में सभी परिषदीय स्कूलों, सहायता प्राप्त स्कूलों-कॉलेजों में सभी तैयारियां समय से पूरी हो सके इसका विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।


सुबह सात से 8 बजे तक होगा दौड़ का आयोजन
 31 अक्टूबर 2022 सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों, माध्यमिक स्कूलों इंटर कॉलेजों में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अपनी सुविधा के अनुरूप एकता दौड़ (यूनिटी रन) कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सम्भव हो तो अभिभावकों व स्थानीय लोगों को भी एकता दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है। इस एकता दौड़ के प्रारम्भ या अन्त में सम्भव हो तो विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ शिक्षक सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए दिए गए योगदान के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करायेंगे।


सोशल मीडिया पर भी प्रचार का जोर-
इस एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय क वेबसाइट, व्हाट्सएप्प ग्रुप, विद्यालय पत्रिका इत्यादि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। विद्यालय में भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी व वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के उक्त आयोजन की कृत कार्यवाही को दिए गए लिंक पर कार्यक्रम के बारे में अवगत भी कराना होगा।


फोटो भी करने होगे अपलोड
31 अक्टूबर 2022 को होने वाले कार्यक्रम के बारे में फोटोग्राफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के भी निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए सभी मण्डलों के जेडी व जिला विद्यालय निरीक्षकों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के विशेष आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपलोड कराने होंगे।

Related Articles

AD
Back to top button