अपना जनपदउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,फैली सनसनी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात में गुरुवार रात्रि मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या कर ली।किसान का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार रात्रि मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या कर ली।किसान का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के जिग्निश गांव की है।यहां के रहने वाले अमर सिंह व अजय सिंह दो सगे भाई हैं।अमर सिंह का एक पुत्र राजेश व दो पुत्रियां हैं।

अमर सिंह की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।पुत्र राजेश के मुताबिक उनके पिता अमरसिंह उम्र करीब 75 वर्ष बीती रात्रि अपने खेतों में खड़ी मूंग की फसल की रखवाली करने गए थे।वहां पर उन्होंने एक आम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे।परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button