कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने हमराहियों के साथ पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया 

बरौर कस्बे में थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने हमराहियों के साथ पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया वहीं इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों के स्वामियों को भी कड़ी हिदायत दी।

ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां। शुक्रवार को बरौर कस्बे में थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने हमराहियों के साथ पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया वहीं इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों के स्वामियों को भी कड़ी हिदायत दी।शुक्रवार को बरौर कस्बे में थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने हमराहियों के साथ पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात जांचे।वहीं उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों के स्वामियों को भी कड़ी हिदायत दी तथा अपने वाहनों को एक तरफ खड़ा करने की बात कही ताकि कस्बे में जाम की स्थित उत्पन्न न हो।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कस्बे में यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर उपद्रव करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी।कस्बे में शांतिभंग करने वाले को कतई बख्शा नहीं जायेगा।इस मौके पर उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार,उपनिरीक्षक अजीत सिंह ,गुरेंद्र प्रताप,अभिषेक,बॉबी सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button