कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिलाओं/लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मूसानगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए रास्ते आते जाते महिलाओं/लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए रास्ते आते जाते महिलाओं/लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर जोगेंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए उन्होंने मंगलवार को सार्वजनिक स्थान मुक्ता देवी मंदिर आने जाने वाली महिलाओं लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करने जिससे महिलाओं/लड़कियों को शर्मिंदगी महसूस होने के संबंध में मध्य प्रदेश के भिंड जिले के शिवपुर थाना अंतर्गत आकौन निवासी सुनील पुत्र रामबरन के विरुद्ध थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button