कानपुर देहात में सेंगुर नदी में मिला महिला का शव,नहीं हो सकी पहचान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के अविवाहित होने की संभावना जताई जा रही है।

मंगलपुर। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर स्थित एसकेआईटी महाविद्यालय के पास से गुजरी सेंगुर नदी में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है।महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे आराजी गांव के कुछ ग्रामीण नदी किनारे गए तो उनकी नजर नदी में बहते शव पर पड़ी।
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना मंगलपुर पुलिस को दी।घटना की जानकारी होते ही इलाकाई लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।पुलिस के मुताबिक मृतका ने लाल रंग का सलवार कुर्ता पहन रखा है।शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी।चेहरे का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के अविवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः यहां तक बहकर आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।शव के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढे- क्या बेहतरीन शिक्षक का संपूर्ण पैमाना है टीईटी परीक्षा



