कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,एक गंभीर
कानपुर देहात में मंगलवार को एक सड़क हादसा सामने आया है।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के शिवली रूरा मार्ग पर मंगलवार शाम एक तेज रप्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी
- परिजनों में मचा कोहराम पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में मंगलवार को एक सड़क हादसा सामने आया है।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के शिवली रूरा मार्ग पर मंगलवार शाम एक तेज रप्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।रूरा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी गौतम सिंह ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई मदन सिंह 65 वर्ष के साथ खेरेश्वर गंगा घाट पर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे।शिवली कस्बे से करीब दो किलोमीटर आगे रूरा शिवली मार्ग पर बंबे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रप्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनों सड़क में गिर गए।इसी दौरान चालक ने भागने के प्रयास में मदन सिंह के ऊपर से ट्रक गुजार दिया।जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



