रायरामापुर में एकादशी पर चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में शरबत वितरण
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा के रायरामापुर गांव स्थित चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को एकादशी के अवसर पर भीषण गर्मी केे बीच भक्तों द्वारा रूफ आफजा युक्त ठंडा शरबत वितरण किया गया।इस पुण्य कार्य में राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल पेय पदार्थ पिलाकर प्यास बुझाई गई

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा के रायरामापुर गांव स्थित चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को एकादशी के अवसर पर भीषण गर्मी केे बीच भक्तों द्वारा रूफ आफजा युक्त ठंडा शरबत वितरण किया गया।इस पुण्य कार्य में राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल पेय पदार्थ पिलाकर प्यास बुझाई गई और समाज में सेवा व सहयोग का संदेश दिया गया।गुरुवार को एकादशी पर रायरामापुर गांव के चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने शिविर लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरण किया।भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पीकर लोगों ने राहत की सांस ली।श्रद्धालुओं ने घरों पर भी व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की।इस मौके पर अतुल तिवारी उर्फ सोनी,शिवम् पांडेय,विनय पांडेय,सौरभ पांडेय,शिवाशु पांडेय,रानू पांडेय,मन्नू पांडेय,सक्षम शुक्ला,गुड्डन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।



