कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मेधावी छात्र छात्राओं को मिला सम्मान,अडवां में आयोजित की गई बुद्धिमत्ता परीक्षा

एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति द्वारा मेधावी छात्रों को बांटे गए प्रमाण पत्र

पुखरायां। मलासा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अंडवां में सोमवार को एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव,प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव के दिशा निर्देशन में टीम के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल ने छात्र छात्राओं के मानसिक विकास के संवर्धन हेतु विद्यालय में बुद्धिमत्ता परीक्षा आयोजित कराई।आयोजित परीक्षा में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बुद्धिमत्ता परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति NGO द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एक उम्मीद के जिलाउपाध्यक्ष महेन्द्र पाल ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं के समय समय पर आयोजन किए जाने से बच्चों को नया अनुभव प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति निरन्तर समाज में स्वास्थ,शिक्षा तथा अन्य सामाजिक कार्यों को कर रही है।ऐसी परीक्षाओं का आयोजन करके बच्चों का सर्वांगीण विकास करना समित का मुख्य उद्देश्य है।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक रंजना सचान, सुहानी सचान, पुष्पा सचान, जाकिरा खातून तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु 24 दिसम्बर को कैम्प/शिविर का होगा आयोजन

Related Articles

AD
Back to top button