कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दशमोत्तर छात्रवृत्ति: सभी वंचित छात्रों के लिए पोर्टल खुला, आवेदन की समय-सारिणी जारी

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जारी की विस्तृत समय सारिणी, संस्थानों और छात्रों को निर्धारित अवधि में कार्यवाही पूरी करने के निर्देश

कानपुर देहात: दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए सभी वर्गों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है और इसके संबंध में विस्तृत समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए संस्थाओं और छात्रों को निर्धारित समय पर अपनी कार्यवाही पूरी करनी होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां, जिन्हें छात्र रखें ध्यान

वंचित छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसकी महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:

                             कार्य        समय-सीमा
संस्थानों द्वारा फीस, पाठ्यक्रम और सीटों का लॉक करना 14 अक्टूबर 2025 तक
विश्वविद्यालय/एजेंसी द्वारा फीस का ऑनलाइन सत्यापन 18 अक्टूबर 2025 तक
जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस का सत्यापन 26 अक्टूबर 2025 तक
छात्रों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / आवेदन 27 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक
छात्रों द्वारा आवेदन की हार्डकॉपी शिक्षण संस्थान में जमा करना 01 नवम्बर 2025 तक
संस्थानों द्वारा आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित और आगे बढ़ाना 02 नवम्बर 2025 तक
त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों द्वारा सही करना 08 नवम्बर 2025 से 11 नवम्बर 2025 तक
संस्थानों द्वारा सही किए गए आवेदन को पुनः अग्रसारित करना 12 नवम्बर 2025 तक

Related Articles

AD
Back to top button