उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवती नगदी जेवर लेकर प्रेमी संग फुर्र,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है।यहां पर एक युवती नगदी जेवर लेकर अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई।युवती के पिता ने गांव के एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है

Story Highlights
  • पुलिस युवती समेत आरोपी की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है।यहां पर एक युवती नगदी जेवर लेकर अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई।युवती के पिता ने गांव के एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती समेत आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 28 फरवरी को उसकी 21 वर्षीय पुत्री घर से कूड़ा डालने गई थी।परंतु जब देर तक वापस नहीं आई तो सभी जगह तलाश की।परंतु उसकी पुत्री का कहीं पता नहीं चल सका है।आरोप है कि उसके गांव का ही युवक अभिषेक उर्फ रवि राव दोहरे उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।उसकी पुत्री 34 हजार रूपये नगदी समेत जेवरात भी अपने साथ लेकर गई है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।युवती समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button