कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रनिया में करंट से मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, 7 लाख के मुआवजे पर बना समझौता

फैक्ट्री गेट पर शव रखकर परिजनों ने काटा बवाल, एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ मामला

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के खानपुर खड़ंजा रोड के समीप स्थित एक वर्कशाप में बुधवार को करेंट से एक मजदूर की मौत हो गई थी। गुरुवार को पीएम के बाद परिजन फैक्ट्री पहुंचे और शव गेट पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। आरोप लगाया कि प्रबंधन की लापरवाही से उनके घर का चिराग बुझ गया। इधर सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया।

कानपुर नगर निवासी सुयश गुप्ता का खानपुर खड़ंजा रोड पर अशोक लेलैंड कंपनी का सर्विस सेंटर वर्कशाप संचालित है। बीते बुधवार को यहां गजनेर थाना क्षेत्र के विल्सरांयां गांव निवासी सूरज उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र विनोद कुमार की टीनशैड लगाते समय हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गुरुवार को पीएम के बाद परिजन फैक्ट्री पहुंचे और शव गेट पर रखकर मुआवजे को लेकर बवाल काटा। जानकारी पर एसडीएम सदर राजकुमार पाण्डे, सीओ सदर संजय सिंह, श्रमायुक्त रामाशीष, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक की पत्नी रोशनी तथा बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था।

वही फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच 7 लाख रुपए में आपसी समझौता हो गया। वही इस संबंध में एसडीओ विकास सोनी ने बताया कि विभाग के कर्मी कई बार पोल शिफ्टिंग के लिए गए थे, लेकिन गेट नहीं खोला गया। फैक्ट्री प्रबंधन को कई बार नोटिस दी गई है।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रनिया में वर्कशॉप में कार्य के दौरान की टीनसेट में करंट आने से मजदूर की मौत, साथी गंभीर


 

Related Articles

AD
Back to top button