कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मजदूर की सड़क हादसे में मौत: मंटोरा पुल के पास डीसीएम ने रौंदा

रनियां थाना क्षेत्र के मंटोरा पुल के समीप ड्यूटी करके शनिवार की रात अपने घर जा रहे मजदूर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के मंटोरा पुल के समीप ड्यूटी करके शनिवार की रात अपने घर जा रहे मजदूर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मजदूर को मृत्यु घोषित कर दिया।

कानपुर के विजयनगर निवासी लाला कठेरिया 55 पुत्र श्याम कठेरिया रनियां स्थित एक रबर फैक्ट्ररी में मजदूरी करते थे। मृतक बेटे विकास ने बताया कि रबर फैक्टरी पहले कानपुर नगर के विजयनगर में संचालित थी। इसके बाद वह रनियां के मालवर रोड पर शिफ्ट हुई। इसके बाद पिता रनियां ने काम करना शुरू कर दिया। बताया कि पिता नाइट ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे। उसी दौरान मंटोरा पुल के समीप डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी।

इसके बाद वह गम्भीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी सुमन, बेटा विशाल, आकाश, बेटी प्रियंका और काजल का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया एस एन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वाहन की तलाश जारी है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button