जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ समारोह संपन्न
निवर्तमान अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने प्रस्तुत किया आय व्यय विवरण

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: न्यायालय में पहला हित वादकारी का मै मेरी कार्यकारिणी इसी सोच के साथ आगे बढ़ेगी। यह बात जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एकता का नारा तभी सही साबित होगा जब जनपद में एक बार और एक वोट का सिद्धांत लागू होगा जिस पर काम कार्यकारिणी की प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान महामंत्री पद पर नरेन्द्र सिंह सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रभा यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष यादव कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकान्त राठौर संयुक्त मेत्री जयगोपाल राजपूत सहित कार्यकारिणी रईश अहमद गोपी सिंह संतोष सिंह राहुल कुमार श्याम कुमार अनुज प्रताप सिंह अजीत सिंह प्रमोद कुमार संजय सिंह में शपथ ली। संस्था का चार्ज निवर्तमान अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर ने दिया।मुलायम सिंह यादव ने संस्था के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
समारोह में कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आदित्य सिंह लायर्स एसोसिएशन कानपुर के पूर्व महामंत्री गण जितेन्द्र सिंह तोमर अभिषेक तिवारी पूर्व मंत्री गण आदित्य दीक्षित अभय शर्मा अजय प्रताप सिंह सेंगर यश कुमार शुक्ला वरुण भदौरिया उदय द्विवेदी राजेश सिंह भदौरिया शिव प्रताप सिंह चौहान शम्भू मिश्रा आनन्द स्वरूप शुक्ला परितोष चंदेल लवलेश रहे।शपथ चुनाव समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव ने कराई। चुनाव समिति प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह गौर जय गोविन्द सिंह रवि शंकर वर्मा हिमांशु गुप्ता रहे संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र गुप्ता बाबू ने किया।
ये भी पढ़े- भगवामय होगा कानपुर देहात: स्थापना दिवस पर हर घर झंडा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता – रेणुका सचान



